{"_id":"6679de873905175e1b073976","slug":"after-the-rain-the-scorching-heat-and-humidity-again-increased-the-problems-of-the-people-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-117756-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बारिश के बाद भीषण गर्मी और उमस ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बारिश के बाद भीषण गर्मी और उमस ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी और उमस से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी के चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। रविवार की शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन सोमवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी फिर से बढ़ा दी है।
जिले में लंबे समय से भीषण गर्मी से जूझ रहे जनपदवासियों ने रविवार की शाम राहत महसूस की जब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में चल रहे सीवर पाइप लाइन के कार्य में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। कालीकुत्ती में सीवर खोदाई के चलते कीचड़ और गड्ढों में चारपहिया वाहन फंस गई। ऐसे ही शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवर खोदाई के चलते लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं जल निगम हाथ पर हाथ रखे बैठा हुआ है। चार बजे के बाद मौसम में बादल जरूर दिखाई देने लगे फिर भी उमस बरकरार देखने को मिली।
इस बाबत राज पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभूराम चौहान ने बताया कि अभी मानसून आने में चार से पांच दिनों का समय और लगेगा। पूर्वी हवाएं मंद गति से चल रही है जब तीव्र गति से चलेंगी तब मानसून आएगा।