फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the pipeline was laid, the road turned into a quagmire, leaving people in distress for a week.

Jaunpur News: पाइपलाइन डालने के बाद सड़क बनी दलदल, एक सप्ताह से लोग बेहाल

Sat, 12 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
After the pipeline was laid, the road turned into a quagmire, leaving people in distress for a week.
सड़क सही न कर पहले तैयार ​किया गया शिलापट्ट लगाने का स्थान। संवाद
सड़क पर कीचड़, जगह-जगह गड्ढों में भरा पानी और घरों से निकलने में परेशानी...। यह स्थिति सहकारी कॉलोनी पश्चिमी (एलआईसी कार्यालय के बगल) की है। जल निकासी के लिए नगर पालिका ने सड़क खोदकर पाइपलाइन तो बिछा दी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई। करीब एक सप्ताह से कॉलोनीवासी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। वहीं, इसी स्थान के बगल में शिलापट्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे नगर पालिका की प्राथमिकताओं पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में करीब 70 मीटर नाला ढका होने के कारण उसकी सफाई नहीं हो पा रही थी। सिल्ट जमा होने से जल निकासी बाधित थी। समस्या दूर करने के लिए नाले के स्थान पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को समतल कर पक्का नहीं किया गया। बारिश के बाद खोदी गई सड़क दलदल में बदल गई। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए पाइपलाइन बिछाना जरूरी था, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को तत्काल चलने लायक बनाया जाना चाहिए था। सड़क दुरुस्त होने से पहले शिलापट्ट लगाने की तैयारी समझ से परे है। नगर पालिका के ईओ धर्मराज राम ने बताया कि अभी सड़क बनाने पर उसके बैठने का खतरा है। इसी वजह से फिलहाल सड़क नहीं बनाई जा रही है। मौसम को देखते हुए काम रोका गया है। मौसम ठीक होते ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed