फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the father, both the accused sons were also arrested in the Gauspur Bazaar murder case

Jaunpur News: गौसपुर बाजार हत्याकांड में पिता के बाद दोनों आरोपी बेटे भी गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
After the father, both the accused sons were also arrested in the Gauspur Bazaar murder case
खुटहन। गौसपुर बाजार के पास शनिवार की रात बाइक सवार युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ये कार्रवाई वारदात के दो घंटे बाद ही मुख्य आरोपी की निशानदेही पर की। गिरफ्तार पिता चंद्रभान यादव, पुत्र सुरेंद्र और शैलेष यादव निवासी गौसपुर को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शेखपुर सुतौली गांव निवासी निवासी प्रदीप यादव ने तहरीर कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि वे अपने भाई संतोष यादव (35) के साथ शनिवार की शाम बाइक से पंपिंग सेट के लिए डीजल खरीदने खुटहन जा रहे थे। गौसपुर बाजार के पास सड़क की पटरी पर सुरेंद्र व शैलेष यादव निवासी गौसपुर खड़े थे। सड़क पर भरे बारिश के पानी के छींटे बाइक के पहिए से दोनों पर चले गए। इस पर वे दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों भाई डीजल लेने चले गए। लौटते समय घात लगाए बैठे सुरेंद्र यादव, उसके पिता चंद्रभान यादव व भाई शैलेष यादव ने कुल्हाडी से संतोष पर वार कर दिया। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुख्य आरोपी चंद्रभान की पाही घटनास्थल के पास ही है। दबिश देकर पुलिस ने घंटेभर के भीतर चंद्रभान को दबोच लिया। उसी की निशानदेही पर घटना के दो घंटे बाद सुरेंद्र यादव व शैलेष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एक महीने पहले ही घर आया था संतोष-खुटहन। शेखपुर सुतौली गांव निवासी युवक संतोष यादव की मौत से एक परिवार की पूरी गृहस्थी उजड़ गई। घटना से जहां पत्नी की मांग उजड़ गई। वहीं दो बेटियां और एक अबोध बेटा अनाथ हो गए। गांव निवासी जयनाथ यादव के छह पुत्रों में सबसे बड़ा 35 वर्षीय संतोष बाहर रहकर ट्रक चलाता था। उसके अन्य भाई भी विभिन्न शहरों में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। संतोष करीब एक माह पूर्व घर आया था। खेतीबाड़ी के काम को निबटाकर वह फिर दो चार दिन में जाने वाला था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। संतोष की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी अर्चना यादव पति के ग़म में रोते रोते बेसुध हो जा रहीं हैं। बड़ी बेटी आकृति (8), अंशी (6) व छोटी (3) के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं बूढ़े पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed