फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the death of the injured middle-aged, the villagers did a check

घायल अधेड़ की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
After the death of the injured middle-aged, the villagers did a check
23- सुइ्रथाकला क्षेत्र के सरपतहां मोड़ पर खेत में मेड़बंदी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में अधे - फोटो : JAUNPUR
- लखनऊ-बलिया मार्ग पर शव रखकर आधे घंटे तक बाधित किया आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकलां। सरपतहां मोड़ पर बुधवार की शाम हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को शव सड़क पर रखकर लखनऊ-बलिया राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के रवैए से खफा ग्रामीण आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस से उनकी तीखी नोक-झोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज और तहसीलदार के काफी समझाने पर ग्रामीणों ने आधे घंटे बाद जाम खत्म किया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के अहिंयाई गांव में बुधवार को खेत में मेड़ बांधने के दौरान रामेश्वर व बसंता के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें गंभीर रुप से घायल रामेश्वर (50) को प्रारंभिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की शाम रामेश्वर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते हुए सरपतहां मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इंस्पेक्टर पंकज पांडेय ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। पुलिस की ग्रामीणों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। बाद में सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed