फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the assurance of the Vice Chancellor, the strike of the employees union ends

कुलपति के आश्वासन के बाद कर्मचारी संघ का अनशन समाप्त

Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
After the assurance of the Vice Chancellor, the strike of the employees union ends
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षक कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन छठे दिन कुलपति के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। कुलपति ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जो नियमानुसार होगा, वह सब कुछ किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में चल रहे शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के क्रमिक अनशन स्थल पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य व कुलसचिव महेंद्र कुमार अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्हें कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने बिंदुवार चारों मांगों पर अपनी बात कही। चारों मांगों को सुनकर कुलपति ने कहा कि उनकी सभी मांगों पर विचार करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। इसमें सप्ताह के अंदर वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। अधिसंख्य पद पर मृत कर्मचारियों के पाल्यो की नियुक्ति भी जुलाई तक नियमानुसार दी जाएगी। रिक्त पद भी जुलाई तक भरे जाएंगे। कुलपति ने कहा कि जितना भी नियमानुसार संभव होगा, उतना किया जाएगा। इस आश्वासन पर कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत भी किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री केशव प्रसाद यादव ने धरना को समाप्त कर दिया। इस अवसर पर डॉ. रामलाल, शिवनारायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रमेश यादव, सर्वेश श्रीवास्तव, रमेश सिंह, गोपाल निषाद, उत्तम चौबे, लालसाहब चौहान, राज नारायण सिंह, अनिल सिंह, मोहित, रमाशंकर यादव, डॉ. दिलगीर हसन, ऋषि रघुवंशी, नंदकिशोर सिंह, राधेश्याम सिंह मुन्ना, राधेमोहन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed