फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After ten years, the roadways bus will go from Jaunpur to Delhi

दस साल बाद फिर जौनपुर से दिल्ली तक जाएगी रोडवेज बस

Mon, 17 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
After ten years, the roadways bus will go from Jaunpur to Delhi
Demo pic
जौनपुर। कोरोना काल में ट्रेनों की सीमित संख्या और यात्रा में तमाम पाबंदियों को देखते हुए जौनपुर से दिल्ली का सफर तय करने वालों के लिए रोडवेज ने बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। बस रोजाना सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और दिल्ली से दोपहर 12 बजे बस चलेगी। इसके अलावा साप्ताहिक सेवा के तहत प्रत्येक मंगलवार को भी एक बस जौनपुर से दिल्ली जाएगी। 12 घंटे के इस सफर के लिए 916 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद ट्रेनों का संचालन भले ही शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक ट्रेन सेवा पूर्ववत बहाल नहीं हो पाई है। विभिन्न रूटों पर चुनिंदा ट्रेनें ही चल रही हैं। इसमें भी आरक्षण वाले यात्रियों को ही यात्रा का मौका मिल रहा है। यही नहीं कई ऐसे शहरों की यात्रा में भी दुश्वारी आ रही है, जो ट्रेन रुट पर स्थित हैं। वहां तक पहुंचने के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। कोरोना काल में घाटे से जूझते रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत और अपनी घाटे की पूर्ति के लिए दिल्ली तक की नई सेवा संचालित करने का फैसला लिया है। यह बस सेवा सीधे न जाकर उन शहरों से होकर गुजरेगी, जहां लोग पहले ट्रेनों से आसानी से आवागमन कर लेते थे। डिपो से प्रतिदिन फिर दिल्ली के लिए जाने वाली बस जौनपुर से शाहगंज, सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली तक जाएगी। इसी रूट से वापस भी लौटेगी।
विज्ञापन

रोजाना साढ़े छह लाख का हो रहा घाटा
कोरोना संक्रमण से पहले जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 88 बसों का संचालन होता था। इसमें 82 बसें परिवहन निगम और छह बसे अनुबंधित थी। इनसे प्रतिदिन रोडवेज डिपो को करीब 11 लाख रुपये की इंकम होती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 24 मार्च को लॉक डाउन के कारण बसों के संचालन पर रोक लगा दिया गया। फिर आठ जून को बसों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान शासन ने बस के तीन सीट पर दो यात्री और दो सीट पर एक यात्री बैठाने का फरमान जारी करते हुए बसों का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके। आय बढ़ाने के लिए मध्य जून में बस की पूरी सीट पर यात्री बैठा कर ले जाने का फरमान शासन से आया। इसके बावजूद भी डिपो की आय में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई। हालत यह है कि आज भी डिपो की प्रतिदिन साढ़े छह लाख रूपये की इंकम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में टूट रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर भले ही ऐहतियात बरता जा रहा है, मगर रोडवेज की बसों में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नियमों को दरकिनार कर सवारी खड़ाकर भी यात्रा कराई जा रही है। सीमित बसें चलने से यात्रियों को मजबूरन इसमें सवारी को विवश होना पड़ रहा है। डिपो से कुल 88 बसों का संचालन होता था, लेकिन इस समय मात्र 62 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। सभी बसों के नहीं चलने से यात्रियों की भीड़ संचालित होने वाले बसों में बढ़ जा रही है। यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। जिससे सोशल डिस्टेंस का मानक भी पूरा नहीं हो रहा है। इस मानक की धज्जियां उड़ रही है, लेकिन सब कुछ जानकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed