फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After Pathargaddi, due to the promptness of the police, caste conflict was averted

पथरगड्डी के बाद पुलिस की मुस्तैदी से जातीय संघर्ष टला

Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
After Pathargaddi, due to the promptness of the police, caste conflict was averted
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव में पथरगड्डी के बाद पुलिस प्रशासन के सामने जातीय संघर्ष को तूल दिया गया। एक पक्ष के लोग समूह में दूसरे पक्ष से विवाद को आमादा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 डायल और थानागद्दी पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा विवाद टल गया। मामले में पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई मेें जुट गई है।
विज्ञापन

शिवरामपुर कला में सुभाष राम और आशुतोष सिंह के बीच सालों से जमीनी विवाद चल रहा था। 2018 में पक्की पैमाइश के बाद उपजिलाधिकारी के आदेश से रविवार की शाम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने गांववालों की उपस्थिति में पथरगड्डी करवाई। प्रशासन ने भूस्वामी आशुतोष सिंह को निर्देशित किया कि मेड़बंदी करा लें। मेडबंदी की जा रही थी, तभी सुभाष पक्ष के लोग रोकने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष के कई लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंचे थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव, कांस्टेबल लल्लन सिंह और मिथलेश सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए बड़ी मशक्क्त के बाद स्थिति नियंत्रण में कर लिया। चौकी इंचार्ज संतोष यादव का कहना है कि पुलिस ने वीडियो क्लिप बनाई है। इस मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed