फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After killing the girl, the dead body was thrown in the field

बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंका, चेहरा जलाने की कोशिश

Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
After killing the girl, the dead body was thrown in the field
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिनों से लापता बालिका की शनिवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर मक्के के खेत में लाश मिली है। गला रेतकर उसकी हत्या के बाद चेहरा जलाने की भी कोशिश की गई थी। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह उग्र हो गए। पुलिस के रवैए से आक्रोशित ग्रामीण ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि पुलिस की उदासीनता से यह घटना हुई है। अब जल्दबाजी में बिना पंचनामा के ही शव हटा दिया गया। ग्रामीण कोतवाल के निलंबन की मांग कर रहे थे। शाम 4 बजे तक धरना जारी रहा। एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका की मां मूक दिव्यांग और पिता भी अशक्त हैं। बृहस्पतिवार की शाम पड़ोस के गांव के दो लोग आए और बालिका को कुछ बताते हुए अपने साथ ले गए। उसके बाद से ही बालिका घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी। खोजबीन चल रही थी कि इस बीच शनिवार की सुबह बगल के गांव में मक्के के खेत में घास काटने गई महिलाओं ने बालिका का शव देखा। मौके पर जुटे लोगों ने शव की शिनाख्त कर सूचना पुलिस व परिजनों को दी। बालिका की गला रेतकर हत्या की गई थी। ज्वलनशील पदार्थ फेंककर चेहरा जलाने की भी कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं लाल प्रताप यादव परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि पुलिस घटना के प्रति शुरू से ही लापरवाह रही। सूचना देने के बाद गुमसुदगी भी दर्ज नहीं की गई। अब बिना पंचनामा के ही शव को मौके से हटा दिया गया। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्ता कर धरना खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पूर्व सांसद तूफानी सरोज सहित अन्य सपा नेता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर में एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि मौखिक सूचना के बाद से पुलिस बालिका की तलाश कर रही थी। इस बीच उसकी लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed