फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After four days, temperature dropped by three degrees due to easterly winds, humidity persists

Jaunpur News: चार दिनों बाद पुरवा हवा से तीन डिग्री गिरा तापमान, उमस बरकरार

Mon, 19 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
After four days, temperature dropped by three degrees due to easterly winds, humidity persists
जौनपुर। जिले में पुरवा हवा चलने के कारण चार दिनों बाद तीन डिग्री तापमान में गिरावट देखी गई है। इससे धूप से थोड़ी राहत हुई लेकिन पुरवा हवा चलने के कारण उमस बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज कया गया। बुधवार से शनिवार तक तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

धूप की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान किया था। लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया था। शनिवार की शाम से ही चल रही पुरवा हवा से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। हालांकि दिन में पुरवा हवा से उमस बढ़ गई है। लोग दिन भर पसीने से तरबतर होते रहे। पंखे के नीचे बैठने से भी सुकून नहीं मिल रहा। राहगीर भी जहां छांव मिलता वहीं ठहरकर पसीना पोंछ रहे थे। दिन में रह-रहकर बादल आने से धूप तो गायब हो गई। उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

गर्मी में ऐसे करें बचाव-ढीले व हल्के रंग के सूती कपड़ा पहने, सिर पर टोपी,गमच्छा, लगाएं और छाता लेकर धूप में निकले। ओआरएस घोल, घर में बनी लस्सी, छाछ और नीबू पानी पिएं। इसके अलावा नियमित अतंराल में पर पानी पीते रहे, हीट स्ट्रोक के लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। शराब, काफी, चाय, और शीतल पदार्थों के सेवन से बचें। बासी खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार दिन तक तापमान सामान्य ही रहेगा। बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना है। इस बीच दिन में वादलों की आवाजाही रहेगी। हालांकि उमस बनी रहेगी। - अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed