फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After dispute with wife, husband commits suicide by jumping in front of train

Jaunpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sun, 19 May 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
After dispute with wife, husband commits suicide by jumping in front of train
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के चलते शनिवार की सुबह वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिवार वालों ने बताया की आए दिन युवक का विवाद अपनी पत्नी और परिवार वालों से शराब पीने को लेकर होती रहती थी। शुक्रवार की शाम भी विवाद हुआ। इसके बाद नाराज युवक ने शनिवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के निवासी महेंद्र कुमार (48) आए दिन शराब का सेवन करता था। इस कारण से उसका विवाद अपने परिवार वालों और अपनी पत्नी से होता रहता था। शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में महेंद्र जब घर पहुंचा तो मारपीट के दौरान ही पत्नी से भी काफी विवाद हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को वह घर वालों को बिना बताए निकल गया। परिवार वाले भी रात में काफी खोजबीन किया लेकिन महेंद्र का पता नही चला। शनिवार की सुबह उन्हें जानकारी हुई कि किसी की लाश मेहरावा स्टेशन के लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग के किनारे पड़ी है। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

-----------
मौत की खबर से बड़ा बेटा घर को रवाना
मृतक का बड़ा पुत्र सिकंदर गौतम परिवार के जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली में रहकर काम करता है। शनिवार को पिता की मौत की खबर लगते ही सिकंदर हैरान हो गया और आनन-फानन में उसने घर आने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed