{"_id":"67df03d29176ec0181046664","slug":"after-delivery-a-steel-pin-was-found-in-the-back-of-the-newborn-the-family-created-a-ruckus-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-131570-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्रसव के बाद नवजात की पीठ में मिला स्टील पिन, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्रसव के बाद नवजात की पीठ में मिला स्टील पिन, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसव के बाद नवजात की पीठ में स्टील की पिन मिलने पर शुक्रवार की देर रात परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित सत्य नारायण गौतम ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी आकांक्षा को 14 मार्च की रात 10:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने पहले सामान्य प्रसव की बात कही, लेकिन अगले दिन दोपहर 12:20 बजे ऑपरेशन करने कर दिया। ऑपरेशन के बाद नवजात की स्थिति ठीक नहीं थी। बच्चे को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर दिया। 21 मार्च को बच्चे को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर ने उसकी पीठ में किसी समस्या की बात कही। परिजनों ने एक्स-रे कराया तो उसकी पीठ में स्टील पिन चुभी पाई गई। इस पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकी देने के साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। 6-7 बाउंसर बुलवाकर उन्हें जबरन बाहर निकालने की कोशिश की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। डॉक्टर मौके से फरार हो गए। लाइन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन डॉक्टर और बाउंसर वहां से फरार हो चुके थे। सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।