फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After committing the theft, the thieves vandalized the area fiercely.

Jaunpur News: चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने जमकर की तोड़फोड़

Wed, 26 Jun 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
After committing the theft, the thieves vandalized the area fiercely.
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा गांव के प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने सोमवार की रात में निशाना बना लिया। हजारों के सामान की चोरी के बाद चोरों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय खलसहा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह जब विद्यालय पहुंची तो देखा कि कार्यालय का दरवाजा खुला हुआ है। उसमें रखी लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर अलमारी में रखा ब्लूटूथ, स्पीकर, दो माइक, बच्चों का खेलकूद सामग्री, टीएलएम सामग्री और जरूरी अभिलेख गायब थे। प्रधानाध्यापिका ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस बाबत थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed