फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After carrying out the incident, they paint the car themselves and change the colour

Jaunpur News: घटना को अंजाम देने के बाद खुद से गाड़ी पेंट करके बदल देते हैं रंग

Wed, 21 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
After carrying out the incident, they paint the car themselves and change the colour
गौरव शुक्ला
विज्ञापन

चंदवक। खुज्जी मोड़ में 17 मई की रात्रि हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की मौत के बाद जिले की पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। अलग-अलग जगहों पर दबिश की बाद काफी चीजें सामने आई हैं। इस मामले सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के बाद बाद पशु तस्करों की गाड़ी जल्दी पकड़ में भी नहीं आती थी। वजह कि पहचान ही बदल दी जाती थी। जिसमें पशु तस्कर खुद से गाड़ी को पेंट कर रंग ही बदल देते थे।
जलालपुर के चवरी बाजार में पराऊगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह समेत चार पुलिस कर्मियों के साथ हुई घटना सीसी कैमरे में दर्ज हो गई थी। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त गाड़ी के अगल-बगल लाल पट्टी लगी हुई है। उसी गाड़ी से पशु तस्करों ने चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ की घटना को भी अंजाम दिया था। इसमें बरामद गाड़ी एकदम नई और सफेद रंग की मिली। पुलिस के अनुसार दबिश के लिए जब पुलिस टीम आरोपी वाराणसी के चोलापुर थाना के ताला गांव में राहुल और आजाद के घर सोमवार को गई। तो वहां से स्प्रे मशीन पेंट के डिब्बे आदि मिले हैं जिनसे यह साफ पता चलता है कि पशु तस्कर इस प्रकार की किसी भी घटना के बाद अपने हाथ से गाड़ी को स्प्रे पेंट कर देते है। जिससे उनकी गाड़ी की पूरी पहचान बदल जाती थी। इसी तरह जलालपुर की घटना में प्रयुक्त लाल पट्टी वाली गाड़ी को पेंट कर पशु तस्करों ने एकदम सफेद रंग दिया था। घटना में शामिल ये दोनों पशु तस्कर फरार चल रहे हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि पशु तस्कर घटना को अंजाम देने के बाद हर बार पिकअप की पहचान बदल देते थे। चाहे पीछे के निचले हिस्से में स्टीकर लगा देते थे या फिर पेंट करके रंग बदल देते थे।
विज्ञापन

.................................................
डीआईजी के निर्देशों के बाद 10 टीमों का गठन :-
जिले की कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए पशु तस्करों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। घटना के बाद मौके से 32 बोर की पिस्टल के साथ 5 खोखे और दो 315 बोर तमंचे के साथ 1 कारतूस, 1 खाली कारतूस का बरामद हुई। डीआईजी वैभव कृष्णा द्वारा मिले संपत्ति जब्ती के निर्देशों के बाद पुलिस थाना क्षेत्रवार सभी चिन्हित पशु तस्करों की लिस्ट बनाकर उनकी सक्रियता के आधार पर उनके ऊपर कार्रवाई करने की तैयारी में हो चुके हैं। चंदवक पुलिस फरार आरोपी राहुल यादव और आजाद यादव के तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................................................
केराकत सर्किल का पिछले एक वर्ष का रिकॉर्ड
केराकत में 26 पशुतस्कर चिह्नित हैं, 15 पर पशु तस्करों पर कार्रवाई हो चुकी है। शेष में से 2 प्रदेश से बाहर बताये जा रहे हैं। जलालपुर थाना क्षेत्र में कुल 16 चिह्नित पशुतस्करों में अब तक 5 पर कार्रवाई की गई है। गौराबादशाहपुर के कुल चिह्नित 7 पशु तस्करों में 4 पर कार्रवाई की गई है। चंदवक थाना क्षेत्र के कुल 9 पशु तस्करों में 7 पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed