फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After a dispute with his wife, the body of a husband was found hanging from a noose

Jaunpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति का फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 14 Aug 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the body of a husband was found hanging from a noose
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि फत्तूपुर कला निवासी कृपाशंकर यादव (48) काम के सिलसिले में 15 दिन पहले दिल्ली गए थे। सोमवार को वे दिल्ली से घर लौटे। मंगलवार की रात किसी बात पर पत्नी दुर्गावती से उनका झगड़ा हुआ था। सुबह कृपा शंकर की लाश अपने ही घर में फंदे से लटकती मिली। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। खिड़की खोलकर लोगों ने देखा तो उनका शव रस्सी के सहारे लगे फंदे से लटक रहा था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस शव को नीचे उतरवाने लगी लेकिन गांव के लोग शव देने के लिए राजी नहीं थे। गांव के लोगों और मृतक के परिवार वालों का कहना था कि पत्नी ने हत्या कर शव को लटका दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर पत्नी दुर्गावती को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक के भाई गिरजा शंकर ने घटना की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed