फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates sitting on indefinite strike

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अधिवक्ता

Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Advocates sitting on indefinite strike
शाहगंज। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व आजमगढ़ के दीदारगंज निवासी चंद्रदेव यादव पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के विरोध में तहसील अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को धरना दिया। अनिश्चितकालीन धरने के पहले दिन पुलिस के रवैए पर असंतोष जताया। चेतावनी दी कि मुकदमा वापस लिए जाने तक वह धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव के नेतृत्व में जारी धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि विवाद से अधिवक्ता का कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने रंजिश के चलते वरिष्ठ अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसाया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस तत्काल दर्ज किए मुकदमे को वापस ले। घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिस पर कार्रवाई की जाए। धरना में रामदास पासवान, लालचंद गौतम, रामलाल यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनंदन उपाध्याय, शारिक खान, राजीव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed