फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates remained on strike for the third day

Jaunpur News: तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Advocates remained on strike for the third day
महराजगंज। बदलापुर तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता विनोद कुमार गौतम को घर जाते समय लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने के घटना की निंदा की। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा व हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि विरोध में सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार रहेगा। महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी पीड़ित वकील विनोद कुमार ने बदलापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चुनावी रंजिश को लेकर तीन जुलाई को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया किआरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed