फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates demonstrated for the fifth consecutive day

लगातार पांचवे दिन भी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated for the fifth consecutive day
शाहगंज में साथी अधिवक्ता पर हमले के आरोपी के खिलाफ कार्यवाई न करने के विरोध में प्रदर्शन करते अधि - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। मारपीट के मामले में लेखपाल पर मुकदमा लिखने की मांग को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन शनिवार को लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इससे अदालतों का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर लेखपाल बृज किशोर और अधिवक्ता अजय सिंह व राणा अजीत सिंह के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई थी। लेखपाल बृजकिशोर ने अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। अधिवक्ता संघ द्वारा लेखपाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत की मांग की जा रही है। इसी को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। संघ के महामंत्री पुष्पकांत यादव नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष समर बहादुर यादव, लालता प्रसाद यादव, राजदेव यादव, महंत देव यादव, भारत यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, मोहम्मद शारिक, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, रामजी चौरसिया धर्मेंद्र यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed