फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates abstaining from judicial work in protest against inflation

महंगाई के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work in protest against inflation
जौनपुर। बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। जमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां डीएम के नहीं रहने पर राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल और सीएम को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री को पत्रक सौंपा। इसके पहले अधिवक्ता संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता और महामंत्री आनंद कुमार मिश्र के संचालन में संगठन के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक में जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही केंद्र सरकार के महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर अंकुश नहीं लगा पाने की निंदा की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जगतनारायण तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, उदयप्रताप सिंह, रामकृष्ण पाठक, पूर्व महामंत्री बृजेश यादव, घनश्याम सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता हीरालाल सोनिया, ओमकार नाथ गिरी, संतोष श्रीवास्तव, यादवेंद्र मिश्र, राकेश यादव, इंद्रबहादुर सिंह और हरिश्चंद्र पांडेय आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed