फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate dies neighbors accused of beating police also under suspicion

Jaunpur : अधिवक्ता की मौत, पड़ोसियों पर पिटाई का आरोप, पुलिस भी संदेह के घेरे में, घर में मची चीख पुकार

Thu, 26 Dec 2024 08:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 08:27 PM IST
सार

खुटहन गांव में पिछले दिनों मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता की मौत हो गई। जिसके बाद आरोप है कि पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस पर भी आरोप लगे हैं और मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Advocate dies neighbors accused of beating police also under suspicion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स

विस्तार

खुटहन गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ पड़ोसियों के द्वारा हिस्सेदार एडवोकेट मनोज सिंह की मौत के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिवक्ता अस्पताल में भर्ती थे और जानकारी मिली है कि उनके पड़ोसियों से उनकी मारपीट हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मृतक अधिवक्ता आरोप लगा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब पूरे मसले से जुड़ी तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि दिवानी न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे 44 वर्षीय एडवोकेट मनोज सिंह का पड़ोसियों से बाग की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। गत 23 दिसंबर को पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम के द्वारा सीमांकन कराया गया। उक्त भूमि में आधा दर्जन से अधिक सेयरदार है। उसमें एक हिस्सेदार मृत एडवोकेट की गैर मौजूदगी में अन्य हिस्सेदारों ने एक समझौता कर पूर्व तरफ लगभग 12 फिट चौड़ा रास्ता निकालने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अधिवक्ता ने खुद की अनुपस्थिति में लिए गए फैसले का विरोध कर दिया। आरोप है कि नाराज होकर पड़ोसियों ने उनकी पिटाई कर दी। दूसरे दिन 24 दिसंबर की सुबह वे घटना की तहरीर देने थाने पर जा रहे थे कि सब्जी मंडी के पास उक्त मनबढ़ो ने उन्हें रोक लात घूंसो से जमकर पीटाई कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। घायल अवस्था में उन्होंने घर फोन कर आप बीती बताते हुए कहा कि वह उपचार हेतु जिला चिकित्सालय जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पिटाई के बाद उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया है। वह बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे कि उन्हें उल्टी शुरू हो गई।गभिरन बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह बेहोश होकर गिर गये। वहां पहुंचे स्वजन उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed