फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate committee election canceled on charges of fake voting

फर्जी मतदान के आरोप में अधिवक्ता समिति का चुनाव निरस्त

Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Advocate committee election canceled on charges of fake voting
शाहगंज। अधिवक्ता समिति का चुनाव शुक्रवार को हुआ। अध्यक्ष और महामंत्री के चुनाव के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। दोपहर तीन बजे तक चले मतदान में कुल 209 अधिवक्ताओं के वोट पड़े। जबकि दो अधिवक्ता अहमद अली व इंद्रदेव की अनुपस्थिति में उनके वोट पड़ने पर प्रत्याशी चुनाव अधिकारियों पर आक्रोशित हो उठे। नाराज अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। फ़िलहाल चुनाव अधिकारियों और प्रत्याशियों के बीच बंद कमरे में वार्ता के बाद चुनाव निरस्त कर पुन: सोमवार को मतदान कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव होना था। अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, स्कंध यादव, जय प्रकाश चौहान और महामंत्री पद के उम्मीदवार सुशील कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, सूर्यमनी तिवारी, पुष्पकांत यादव के पक्ष में दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। कुल 209 मत पड़े। शत प्रतिशत मतदान होने की घोषणा की गई। जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद अली के बीमार होने व इंद्रदेव गौतम की मां की तबीयत खराब रहने की वजह ये अनुपस्थित रहने के प्रत्याशियों के सवाल का किसी जिम्मेदार ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इससे नाराज आक्रोशित अधिवक्ताओं ने चुनाव अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रत्याशी व चुनाव समिति के लोगों के बीच घंटों चली बैठक के बाद मतगणना न कराने और पुन: चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगने पर अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव, रमेश चंद्र द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद व लालता प्रसाद यादव ने अनियमितता की जिम्मेदारी लेते हुए चुनाव समिति से अपना त्यागपत्र निवर्तमान अध्यक्ष राजदेव यादव को सौंपा। चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर अधिवक्ताओं में चुनाव समिति पर पूरे दिन आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। हंगामे को देखते हुए कोतवाली पुलिस तहसील परिसर में मुस्तैद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed