फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ADRM inspected Jaunpur and Shahganj railway stations

Jaunpur News: ब्रह्माकुमारी ने लिया समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प

Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
ADRM inspected Jaunpur and Shahganj railway stations
मुंगराबादशाहपुर-----नेपाल में हुए त्रासदी में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग।
मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को नशामुक्ति अभियान एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर रक्षाबंधन पर्व और नेपाल की भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अजय उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा और संस्थान की संचालिका अनीता दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अजय उपाध्याय ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाती है। वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए संस्था का आध्यात्मिक मार्गदर्शन काफी उपयोगी है। उन्होंने नशामुक्ति अभियान को समाज की बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल बताया। सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की गिरफ्त में आना गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से ही समाज को अपराध और नशामुक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता जरूरी है। संचालिका अनीता दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि हर बुराई और व्यसन से स्वयं की रक्षा करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने नियमित योग और मेडिटेशन अपनाने की अपील की।विशिष्ट अतिथि आलोक साहू, क्रांति गुप्ता और मिथिलेश कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

नेपाल बाढ़ में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया और मेडिटेशन किया गया।अंत में ब्रह्माकुमारी बहनों ने अतिथियों व लोगों को रक्षा सूत्र बांधा, तिलक लगाया और ब्रह्माकुमारी पट्टा व ईश्वरीय सौगात भेंट की। सभी ने जीवनभर नशा न करने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। संचालन ममता बहन ने किया। इस अवसर पर आलोक गुप्ता, रजनी, ममता, शर्मिला, खुशबू, शोभा, प्रमिला, मोतीलाल, अवधेश व श्यामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed