{"_id":"60ce37218ebc3e29ec2ac4ad","slug":"admission-open-for-new-session-in-raja-shri-krishna-dutt-pg-college-jaunpur-news-vns5957709118","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में नए सत्र के लिए शुरू हुआ प्रवेश ---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में नए सत्र के लिए शुरू हुआ प्रवेश ---
विज्ञापन
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक प्राचार्य कैप्टन डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया गया। इसके बाद नए शिक्षण सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें सत्र 2021-2022 के लिए नामांकन प्रारंभ किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि कोविड-19 के कारण छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन काफी बाधित रहा है। सत्र नियमित करने की चुनौती भी है। इसे देखते हुए नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। प्रवेश समिति की संयोजक डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि परिचय-पत्र छात्रों को कंप्यूटराइज्ड बनवाया जाना है, इसलिए नामांकन के समय ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए तो बेहतर होगा। डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय का कार्ड भी नामांकन के समय ही बनवा दिया जाए, ताकि समय की बचत हो। जो छात्र-छात्राएं आवेदन पहले किए रहेंगे, उनकी योग्यता एवं पूर्व के कक्षाओं के प्राप्तांक को देखते हुए प्रोविजनल (वैकल्पिक) नामांकन प्रारंभ करके सत्र नियमित किया जा सकता है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में इंटर के विभिन्न बोर्डों का परीक्षा परिणाम आ जाएगा। छात्र-छात्राएं यथाशीघ्र आवेदन फार्म जमा कर अपना नामांकन सुनिश्चित करा सकते हैं।
बैठक में डॉ. सुधा सिंह, अखिलेश कुमार गौतम, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, संजय कुमार सिंह, सुधाकर मौर्य आदि उपस्थित रहे।