फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Admission forms for admission in Kendriya Vidyalaya will be available from 21st

Jaunpur News: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 21 से मिलेंगे प्रवेश फार्म

Sat, 14 Jun 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Admission forms for admission in Kendriya Vidyalaya will be available from 21st
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जौनपुर बहुत अग्रणी जनपद रहा है। अब केंद्रीय विद्यालय स्थापना हो जाने से शिक्षा में और सुधार होगा। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 21 जून से फार्म मिलेगा। 5 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

नगर के रासमंडल स्थित संपर्क कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय में पहले कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक कक्षाएं चलेंगी। इसमें 40-40 सीटों पर प्रवेश होगा। यहां पर प्रधानाचार्य के रूप में केवीए 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य चन्द्र भूषण प्रकाश वर्मा की नियुक्ति प्रवेश की दृष्टि से हो गई है। एक या दो दिन के अंदर केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विज्ञापन करा दिया जाएगा। 21 जून 2025 से प्रवेश फार्म मिलने लगेगा, जिसकी प्रक्रिया 5 जुलाई 2025 तक चलेगी । जीजीआईसी विद्यालय प्रांगण में बने महाविद्यालय के भवन में अभी कक्षाएं चलेंगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष सारिका सोनी, कमलेश निषाद, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव , प्रतिनिधि अजय सिंह व ब्रह्मेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed