फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration regarding immersion of Durga idols

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन को छूट रहा पसीना

Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Administration regarding immersion of Durga idols
जौनपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन के माथे पर पसीना छूट रहा है। विसर्जन कुंड में पानी भरा है। और दुर्गा महासमितियों के लोग दूसरे स्थान पर विसर्जन कराने को राजी नहीं है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। उधर गोमती नदी में केमिनल न जाएं इसको लेकर स्वच्छ गोमती अभियान के सदस्य आर- पार की लड़ाई के मूड में है। रार के हालातों को देखने हुए शुक्रवार को डीएम , एसपी ने विसर्जन घाट का मुआयना किया। जहां तय हुआ कि पानी तेजी से घट रहा है। विसर्जन के दिन तक पानी कम हो गया तो निर्धारित स्थान पर अगर नहीं हुआ तो दूसरा नदी के किनारे कुंड बनाकर विसर्जन कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है। कन्हईपुर से आने वाले रास्तों समेत शहर में कोई ऐसी सड़क नहीं है जिस पर गड्ढे न हो ऐसे में मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों को परेशानी हो सकती है। प्रशासन को अभी तक गड्ढों को भरने की चिंता नहीं हुई। जब विसर्जन तीन से चार दिन बचा है। तब प्रशासन गड्ढों को पाटने की तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को डीएम ने गोमती नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण एसपी रविशंकर छवि के साथ किया। जहां श्री दुर्गा पूजा महासमिति के लोगों ने बताया कि विसर्जन निर्धारित स्थान पर ही कराया जाए। डीएम ने कहा कि दो दिन में ढ़ाई फुट पानी कम हुआ है। ऐसे में विसर्जन के दिन तक पानी अगर कम हो जाएगा तो निर्धारित कुंड में और नहीं होगा तो वैकल्पिक इंतजाम किया जाएगा। श्री दुर्गा पूजा समासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने विसर्जन को लेकर परंपरा कायम रखने की बात कहीं। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि पानी घटन के बाद पुल का अस्थाई निर्माण कराकर विसर्जन का इंतजाम कराया जाएगा। एसपी रविशंकर छवि, एडीएम आरपी मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र भी मौजूद रहें।
विज्ञापन

डीएम ने दो दिन में गड्ढे भरने का दिया निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों के संबंध में समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में निर्देश दिया कि सड़क एवं जलभराव वाले स्थानो का स्थलीय निरीक्षण करके समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें। जिन रिहायशी जगहों पर पानी जमा हो वहां पम्प लगा के पानी निकलवाएं। उन्होंने कहा कि जिन-जिन जगहों पर प्रतिमा विसर्जन होना है वहां पर रस्सी लगवाएं और गाोताखोर एवं क्रेन की व्यस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पी.डब्ल्यू.डी. को निर्देश दिया कि जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए है उन्हें तत्काल भरवा दें । अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि लटक रहे तारों को ठीक कराएं। किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed