फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration engaged in marking the place for CM's meeting

सीएम की सभा के लिए स्थान चिह्नित करने में जुटा प्रशासन

Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in marking the place for CM's meeting
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर को आने के कार्यक्रम की खबर लगते ही प्रशासनिक स्तर से तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। सीएम की जनसभा में संभावित भीड़ को देखते हुए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल को तय करने के लिए निकले। उन्होंने मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में तीन स्थानों को देखा है, जिसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दिया है। इन्हीं स्थलों में से एक स्थल पर मुहर लगनी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 20 सितंबर को मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में दोपहर साढ़े बारह बजे से एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए एडीएम राम प्रकाश, लोक निर्माण विभाग के एक्सीईएन राधा कृष्णन, एसडीएम मछलीशहर राजेश वर्मा, सीओ अतर सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फट्टू के साथ कार्यक्रम स्थल तय करने के लिए निकलें। पहले सार्वजनिक पीजी कालेज मुंगराबादशाहपुर का मैदान, इसके बाद राष्ट्रीय महिला विद्यालय सुजानगंज और अंत में राष्ट्रीय इंटर कालेज सुजानगंज का मैदान देखा। अधिकारियों और भाजपा से जुड़े लोगों ने बताया कि सीएम अपनी सभा के दौरान कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे। साथ ही कुछ योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ मंच से भी देंगे, जिसकी तैयारी चल रही है। सीएम के कार्यक्रम की जानकारी होने पर सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट पहले ही मांगी जा चुकी है। साथ ही लोकार्पण और शिलान्यास के लिए भी परियोजनाओं की जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में एडीएम राम प्रकाश का कहना है कि सीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तीन स्थान का निरीक्षण किया गया है। इसी में से एक स्थान को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed