{"_id":"5e4442cd8ebc3ee5ea3fb7b0","slug":"activists-welcomed-priyanka-gandhi-jaunpur-news-vns5103958193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने किया प्रियंका गांधी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने किया प्रियंका गांधी का स्वागत
विज्ञापन
12- जलालपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर/जलालपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी का बुधवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सड़क मार्ग के जरिये वाराणसी से आजमगढ़ जाते समय जगह-जगह काफिला रोककर कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख प्रियंका भी उनसे गर्मजोशी से मिलीं। त्रिलोचन के पास में वाहन से नीचे उतरकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत से परहेज किया।
प्रियंका का काफिला सुबह साढ़े 10 बजे त्रिलोचन महादेव बाजार के आगे रेहटी गांव के पास युवा नेता गुरु गोपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अमेरिकन लेखिका कैथरीन फ्रेंक की इंदिरा गांधी पर लिखी पुस्तक व अंगवस्त्रम भेंट किया। काफिले में उनके साथ पूर्व विधायक नदीम जावेद, जिलाध्यक्ष फैसल तबरेज आदि शामिल रहे।
इस दौरान पलकधारी सिंह, रामपाल सिंह, रविशंकर सिंह, सरफ़ूराम, अनिल पटेल, मनोज गुप्ता, माला सिंह, पुष्कर बिशेन सिंह, अरुण मिश्रा, प्रमोद सिंह, कुसुम सिंह आदि मौजूद रहे। यहां से उनका काफिला आगे बढ़ा। जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से करीब दस मिनट तक प्रियंका जाम में फंसी रहीं। इस दौरान कार्यकर्ता उनका स्वागत करने को उतावले नजर आए। हालांकि प्रियंका वाहन से नहीं उतरीं। हाथ जोड़कर वह कार्यकर्ताओं का अभिवादन करती रहीं। कांग्रेस नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय के पास भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र निषाद, उस्मान अली, अली हसन, अमिष लाला, यासिर,अशरफ अली, सौरभ नजीर, बाबा यादव, बब्बी खान, प्रवीण सिंह पिंटू, राणा सिंह, असरफ आदि मौजूद रहे।