फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action will be taken if animals are left alone

Jaunpur News: पशुओं को छुट्टा छोड़ा तो होगी कार्रवाई

Mon, 25 Dec 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if animals are left alone
जौनपुर। राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात व प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री ने निराश्रित गोवंश के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि गोवंश को निराश्रित छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए। अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि नहरों में पानी उपलब्ध कराए व सिल्ट की सफाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कार्यदाई संस्थाओं से जनपद में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। एक्सईएन जल निगम से जलजीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों व उनके सुधार के संबंध में भी जानकारी ली तथा सत्यापन के निर्देश दिए। जनपद में संचालित धान क्रय केंद्र के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने मनेक्षा में धान क्रय केंद्र खुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें व जनप्रतिनिधियों को भी योजनाओं से अवगत कराए, जिससे उनके द्वारा भी लोगों तक योजनाओं को पहुंचाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि विधायकों के अनुशंसा पर कार्यों पर तीन महीने के अंदर कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीशचंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डॉ.आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा, सीडीओ साई तेजा सीलम उपस्थित रहे।


जनचौपाल में लाभार्थियों में बाटा प्रमाणपत्र :-
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक करंजाकला के ग्राम पंचायत अभयचंद्र पट्टी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान कार्ड के दो लाभार्थी, एनआरएलएम के दो लाभार्थी व पीएम किसान सम्मान निधि के दो लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। पीएमएफएमई के लाभार्थी को चेक वितरित किया। उन्होंने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस मौके पर विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed