{"_id":"5fd661c58ebc3e3eb808b891","slug":"action-will-be-taken-against-two-blos-found-absent-at-the-booth-jaunpur-news-vns5632705184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर अनुपस्थित मिली दो बीएलओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर अनुपस्थित मिली दो बीएलओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी राजकरन नैय्यर ने रविवार को बूथों पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय खानपुर में बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बदलापुर में दो बूथों पर अनुपस्थित दो बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने लोगों से अपील की कि बीएलओ के पास मतदाता सूची है। नाम बढ़ाने या घटाने के लिए निर्धारित फार्म पर विवरण भरकर जमा कर दें। बूथ पर जाकर मतदाता सूची देख ले। किसी का नाम छूटा हो या गलत हो तो संबंधित फार्म भर कर के वही जमा कर दें। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है किया की अपने बूथ लेवल एजेंट को बूथों पर अवश्य भेजें। बदलापुर क्षेत्र में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम केके मिश्रा ने कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 225 , 226 प्राथमिक विद्यालय पूरा गंभीरशाह के बीएलओ सीता देवी व सीमा देवी अनुपस्थित थीं। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मैच देखने के लिए रुके डीएम और एसपी
जौनपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करने निकले डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी राजकरन नैय्यर ने मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में क्रिकेट मैच देखने के लिए रुक गए। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान पर साइन वर्ल्ड और फार्मर फाइटर की टीम के बीच खेले जा रहे फ्रेंडली क्रिकेट मैच को देखने के लिए रुक गए। एसपी ने मैच में कुछ बाल खेलकर बेहतर शाट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।