फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action will be taken against those who spread rumors on social media

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 06 Mar 2023 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who spread rumors on social media
होली और शब-ए-बरात के मद्देनजर रविवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश दिया। वहीं, एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि त्योहार में बिजली और पानी की दिक्कत न होने पाए। खोवा, मिठाई, नमकीन, तेल, मसालों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य प्रशासन को निर्देश दिया। कहा कि अस्पतालों में समुचित चिकित्सा व्यवस्था व 24 घंटे डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए। उन मोहल्लों में विशेष निगरानी रखें जहां, पहले कभी घटनाएं हुईं हैं। त्योहार में लगाए गए मजिस्ट्रेटों को अधिकारियों से समन्वय बनाकर संवेदनशील जगहों पर नजर रखने को कहा। त्योहार के दौरान शराब की दुकानें बंद रखने की हिदायत दी। ठैठक में एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, सीडीओ साई तेजा सीलम, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, एसडीएम, सुनील कुमार, एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed