फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action will be taken against 570 animal smugglers in 7 days, work on 8 points is accelerated

पशु तस्करों की आई शामत: UP के इस जिले में 570 बदमाशों पर होगी कार्रवाई, खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट; जानें खास

Fri, 23 May 2025 12:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 12:06 AM IST
सार

UP Crime News: यूपी के जाैनपुर में बीते दिनों पशु तस्करों ने पिकअप से कुचलकर एक सिपाही की जान ले ली थी। इसके बाद जिले की पुलिस अब ऐसे बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान चलाएगी। हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

विज्ञापन
Action will be taken against 570 animal smugglers in 7 days, work on 8 points is accelerated
जाैनपुर पुलिस अपनाएगी सख्ती। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

UP Crime: पशुतस्कराें से निपटने के लिए पुलिस ने आठ बिंदुओं पर कार्रवाई की रणनीति बनाई है। इस विशेष कार्रवाई की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। पुलिस का सीधा संदेश है, अपराध छोड़ दें या फिर जिला। पुलिस एक सप्ताह में 570 पशुतस्कराें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की तैयारी में है।

विज्ञापन


पशुतस्कराें की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। यही नहीं इनकी संपत्तियां जब्त करते हुए उसकी नीलामी भी होगी। पुलिस की ओर से जिले में जितनी भी योद्धा पिकअप और बोलेरो पिकअप हैं, उसकी छत पर एक विशेष प्लेट लगाई जाएगी। इस पर एक विशेष कोडिंग की जाएगी, जिसे किसी भी सीसीटीवी से ट्रेस करना आसान होगा।
विज्ञापन


जिले भर में अभियान चलाकर जिन पिकअप गाड़ियों में बम्पर गार्ड पाए जाएंगे उनको तत्काल सीज किया जायेगा। 400 स्पेशल बैरिकेड्स बनवाए जा रहे हैं। इसमें एक बैरिकेड का वजन डेढ़ क्विंटल या उससे अधिक रहेगा। इन बैरिकेड्स को जनपद के नवनिर्मित 110 पुलिस बूथों, थाना, पुलिस चौकी एवं पुराने पुलिस बूथों समेत कुल 200 से भी अधिक चेक प्वाइंट्स और नाकेबंदी वाली जगहों पर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आठ बिंदुओं पर होगी कार्रवाई

  • पिछले दस वर्षों में जिले के कुल 570 चिन्हित अभियुक्तों का सत्यापन।
  • हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर की करवाई की जाएगी, जांच क बाद पशुतस्करी से प्राप्त संपत्तियों की जब्ती/ कुर्की की करवाई भी की जाएगी।
  • गांवों में बीट कर्मियों को सक्रिय कर के ऐसे लोगो को चिह्नित किया जाएगा जो निराश्रित पशुओं को जमा कर पशु तस्करों को बेचते हैं या उनकी मदद करते हैं। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
  • जिले के सभी योद्धा पिकअप और बोलेरो पिकअप का सत्यापन कर उनकी नंबर कोडिंग की जाएगी, एक विशेष प्लेट छत पर लगाई जाएगी, ताकि सीसीटीवी कैमरों में जब नंबर प्लेट न पढ़ने में आए तो इन नंबर कोडिंग से पिकअप की पहचान हो सके।
  • जिले भर में अभियान चलाकर जिन पिकअप गाड़ियों में बंपर गार्ड पाए जाएं उनको तत्काल सीज किया जायेग।
  • जिले में पिकअप वाहनों को मोडिफाई/ बम्पर गार्ड लगाने वाले दुकानों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • न्यायालय में चल रहे पुराने पशु तस्करी के मामलों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जाएगी।
  • जिले में 400 स्पेशल बैरिकेड्स बनवाए जा रहे हैं एक बैरिकेड का वजन डेढ़ क्विंटल रहेगा। इन बैरिकेड्स को जनपद के नवनिर्मित 110 पुलिस बूथों, थाना, पुलिस चौकी एवं पुराने पुलिस बूथों समेत कुल 200 से भी अधिक चेक प्वाइंट्स और नाकेबंदी वाली जगहों पर स्थापित किया जाएगा।
  • सभी चेक प्वाइंट्स, पुलिस बूथों पर इंटीग्रेटेड सर्विलांस कैमरे भी स्थापित कर कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे। इन कैमरों के निगरानी प्रभारी एसपी सिटी होंगे।

बोले अधिकारी
पशुतस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई गई रणनीति के तहत बृहस्पतिवार से कार्रवाई शुरू हो गई है। 7 दिन में 570 पशुतस्करों के खिलाफ कार्रवाई का लक्ष्य है। अगले एक महीने में पशुतस्करी पर बहुत हद तक लगाम लगा दी जाएगी। - डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर

पराऊगंज चौकी प्रभारी प्रतिमा को चार दिन बाद आया होश, हालत में सुधार
जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पराऊगंज चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह को बीते बुधवार को पशुतस्कराें ने निशाना बनाया था। इनके साथ तीन सिपाही भी घायल थे। सभी की हालत गंभीर देखते हुए सभी को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। चार दिन तक एसआई प्रमिता की हालत काफी गंभीर थी।

परिजनों ने बताया कि चार दिनों बाद प्रतिमा को होश आया। अब हालत में सुधार हो रहा है। प्रतिमा को सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में क्लॉटिंग हुई है और दाहिना हाथ फैक्चर है। वहीं, तीन सिपाहियों की हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने अभियान चलाकर पिकअप गाड़ियों पर अंकित करवाया कोड
गो-तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर पिकअप मालिकों को वाहन सहित कोतवाली बुलाकर उनके वाहनों पर सत्यापन कोड अंकित करवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि हल्के ब्राउन रंग पर काले कलर में सत्यापन कोड बीडी 1, 2, 3 क्रमशः अंकित करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे वाहन कहीं भी जायेगा तो पुलिस का कोड देखकर ही पता चल जाएगा कि यह वाहन किस थाना क्षेत्र का है। साथ ही गोतस्करी व अन्य अपराधों पर भी अंकुश लगेगा। वाहन अगर कही होगा तो साफ पता चल जाएगा कि अमुक थाना क्षेत्र के किस व्यक्ति का वाहन है। इतना ही नहीं सभी के बंफर को भी हटवाया जा रहा है ताकि भागते समय किसी वाहन को धक्का न मार सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed