फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action on illegal mining, JCB and three tractors seized

Jaunpur News: अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी व तीन ट्रैक्टर सीज

Sat, 25 Feb 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Action on illegal mining, JCB and three tractors seized
क्षेत्र के लमहन गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम अवैध ढंग से मिट्टी की खोदाई कर मिट्टी बेचने के आरोप में शुक्रवार को एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर पकड़कर सीज कर दिया। उसे महराजगंज थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ऋषभ पुंडीर को यह शिकायत मिली थी कि क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय हैं। अवैध ढंग से निजी जमीन पर गहरा खनन कर मिट्टी निकालकर प्रतिदिन बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान महाराजगंज रोड के किनारे स्थित ग्राम लमहन में पांच फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा कर मिट्टी उठाए जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर जिनमें से एक भरा हुआ और दो खाली सभी चार वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के पाए गए। मौके पर थाना महाराजगंज की पुलिस को बुलाकर सभी चारों वाहनों को थाने पर भेजवा दिया गया। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने बताया कि पकड़े गए वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed