फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action against 225 schools for not doing geo tagging

जियो टैगिंग नहीं करने पर 225 विद्यालयों की खिलाफ कार्रवाई

Mon, 06 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action against 225 schools for not doing geo tagging
जियो टैगिंग का कार्य पूरा नहीं करने वाले 225 माध्यमिक विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं करना वाले 36 वित्तपोषित विद्यालयों को वेतन रोकने और 189 वित्तविहीन विद्यालयों का मान्यता वापस लेने और बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बनाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन किया जाना है। लेकिन अधिकांश विद्यालय आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। विद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि दो दिसंबर तक जियो टैगिग एप पर अपलोड कर दें। लेकिन बोर्ड के आदेशों की अनदेखी करते हुए जिले के 225 विद्यालयों ने जियो टैगिंग नहीं किया है। इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले में 641 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें 150 वित्तपोषित और शेष वित्तविहीन विद्यालय हैं। कोविड को देखते हुए बोर्ड ने तय किया है कि एक केंद्र पर कम से कम 250 और अधिकतम बारह सौ छात्र परीक्षा में बैठ सकेंगे। छात्रों को परीक्षा के दौरान छह फिट की दूरी पर बैठाने की तैयारी है। पूर्व में ब्लैक लिस्टेड रहे, प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्यों के बीच विवाद वाले विद्यालय भी केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। जियो टैगिंग नहीं करने के कारण परीक्षा केंद्र बनाने में दिक्कत आ रही है। बोर्ड का का साफ निर्देश है कि बालिकाओं के लिए परीक्षा केंद्र पांच किमी की परिधि में बनाए जाएं तथा बालकों के लिए परीक्षा केंद्र की दूरी उनके विद्यालय के दस किमी की परिधि में होनी चाहिए। जियो टैगिंग का सूचनाओं का सत्यापन कराया जाएगा। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि जियो टैगिंग का समय बीत गया है। इसके बाद भी 225 विद्यालयों ने अपना लोकेशन अपडेट नहीं किया है। इससे परीक्षा केंद्र बनाने में दिक्कत आ रही है। सूचना के बाद भी विद्यालय बोर्ड के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed