फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Achievers Award: Meritorious students who performed best in 10th, 12th were honored, faces blossomed

Achievers Award: 10वीं, 12वीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान, खिल उठे चेहरे

Thu, 03 Aug 2023 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 03 Aug 2023 03:01 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से सिपाह रोड स्थित होटल रिवर व्यू में आयोजित अचीवर्स अवार्ड समारोह में 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित करने के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य जरूरी है।

विज्ञापन
Achievers Award: Meritorious students who performed best in 10th, 12th were honored, faces blossomed
अचीवर्स अवार्ड समारोह में बच्चों को संबोधित करतीं कुलपति प्रो निर्मलाा एस मौर्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए एक लक्ष्य का तय होना जरूरी है। यदि आप दसवीं में या 12वीं में हैं तो आपका एक लक्ष्य निश्चित हो जाना चाहिए। उसी लक्ष्य के अनुसार आगे की पढ़ाई करें। आपको सफलता निश्चित मिलेगी। सफलता के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। यह बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहीं।

विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से सिपाह रोड स्थित होटल रिवर व्यू में आयोजित अचीवर्स अवार्ड समारोह में 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित करने के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य जरूरी है। उन्होंने उन बच्चों पर भी ध्यान देने के लिए कहा, जिन्हें विशेष कक्षाओं की जरूरत है। कहा कि आपको जितना भी ज्ञान है, उसे बढ़ाते रहे। दोहा के माध्यम से छात्राओं को समझाया। बताया कि कैसे पढ़ें कि सफलता मिले। बताया कि आप जो पढ़ते हैं, वह एक सप्ताह में आधा और एक महीना में संपूर्ण भूल जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- स्कूल में छात्रा की मौत का मामला: प्रधानाचार्य और क्लास टीचर गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

Achievers Award: Meritorious students who performed best in 10th, 12th were honored, faces blossomed
अचीवर्स अवार्ड समारोह में विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कॉलेज मुंगराबादशाहपुर के सम्मानित छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

इसलिए अभ्यास जरूरी है। निरंतर अभ्यास से सफलता मिलती है। उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा पर भी जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने कहा कि चमक दमक की दुनिया के पीछे न भागें। अभिभावकों को उन्होंने सलाह दिया कि बच्चों की रूचि के अनुसार ही उन्हें उनका विषय और भविष्य चुनने दें। आप मार्गदर्शक की भूमिका में रहें। ईश्वर ने हर व्यक्ति को एक अलग प्रतिभा दी है।

Achievers Award: Meritorious students who performed best in 10th, 12th were honored, faces blossomed
अचीवर्स अवार्ड समारोह में एसएस पब्लिक स्कूल के सम्मानित छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मेधावियों को शिक्षा और संस्कार के बारे में बताया। कहा कि सदैव सरल रहते हुए बुलंदी को छुएं। कभी भी लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। हौसला बुलंद रखें, जिस छात्र का हौसला बड़ा होता है, उसको मंजिल जरूर मिलती है। मुख्य प्रायोजक गहना गोष्ठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि यदि आप में संस्कार है, तो जीवन में हर मोर्चे पर आप सफल होंगे। कॅरियर काउंसलर अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट वाराणसी के असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

Achievers Award: Meritorious students who performed best in 10th, 12th were honored, faces blossomed
अचीवर्स अवार्ड समारोह में मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सम्मानित छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

कॅरियर ग्रोथ के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों के जिज्ञासाओं को शांत किया। संचालन शुभम तिवारी ने किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य, विशिष्ट अतिथि एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, मुख्य प्रायोजक विनीत सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

 

 

Achievers Award: Meritorious students who performed best in 10th, 12th were honored, faces blossomed
अचीवर्स अवार्ड समारोह में डालिम्स सनबीम जौनपुर के सम्मानित छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खूब सराहा गया

कार्यक्रम की शुरूआत में मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उसे खूब सराहा गया। इसी तरह कार्यक्रम के अंत में भी इसी स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

मेधावियों के साथ प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी हुए सम्मानित

अचीवर्स अवार्ड में मेधावियों के साथ ही स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी सम्मानित किया गए।

कार्यक्रम की शुरूआत में सीबीएसई 12वीं की टॉपर श्रिया यादव व आईसीएससीई 12वीं के टॉपर शिवांश यादव को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद एसएस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा सिंह, मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय के प्रबंधक सूर्यांश सिंह, उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल के समन्वयक रामप्रवेश पाठक, विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कॉलेज की प्रबंधक श्वेता पांडेय, नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक सीडी सिंह, कमला नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज के समन्वयक जय प्रकाश यादव, डालिम्स सनबीम जौनपुर के समन्वयक समीर अस्थाना को सम्मानित किया गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल जौनपुर के प्रबंधक अरविंद सिंह को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed