फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Achievements counted on completion of 11 years of Modi government

Jaunpur News: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

Sat, 14 Jun 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Achievements counted on completion of 11 years of Modi government
जफराबाद। मछलीशहर भाजपा ने सुल्तानपुर गांव में स्थित एक मंदिर पर शनिवार को कार्यक्रम में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि यह संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड है। इस दौरान भारत ने आर्थिक, सामाजिक व वैश्विक मंच पर प्रगति की। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान व आयुष्मान भारत योजनाओं के योगदान ने विकास को गति दी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए चौथे स्थान की ओर बढ़ने का दावा किया। आगे कहा कि पहले की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी। पिछले 11 साल में मोदी के नेतृत्व में जो हुआ है अद्वितीय और अकल्पनीय है। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल का पहला साल (जून 2024 से जून 2025) भारत के लिए रणनीतिक, सामाजिक और वैश्विक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, ऑपरेशन सिंदूर व वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख ने इस अवधि को परिभाषित किया। यह सरकार बड़े निर्णय लेने में सक्षम है और देश को विकसित भारत के पथ पर और मजबूती से अग्रसर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आयुष्मान भारत योजना में 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। डिजिटल इंडिया ने यूपीआई के माध्यम से भारत को वैश्विक डिजिटल भुगतान का नेतृत्वकर्ता बनाया। मेक इन इंडिया ने विनिर्माण और निवेश को बढ़ावा दिया, जिससे भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को स्वच्छ नल जल कनेक्शन प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष संत कुमार चौबे, राजेश जायसवाल, सर्वेश सिंह, अवधेश शर्मा, नीरज मिश्रा, शीतला गिरी, हनीफ खा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed