फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused who shot mother and daughter in land dispute arrested

Jaunpur News: जमीन विवाद में मां बेटी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Accused who shot mother and daughter in land dispute arrested
जौनपुर। जमीन विवाद में अंतरजनपदीय बदमाश के साथ मिलकर रेखा विश्वकर्मा पर फायरिंग करने वाले रवि विश्वकर्मा को शनिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेजी बाजार लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि कलिजरा बाजार में संदिग्धों की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा तो पता चला कहीं भागने की प्रयास में खड़ा वह व्यक्ति खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी निवासी रवि विश्वकर्मा है। जिसने पिछले 12 जुलाई को तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरचौली गांव निवासी रेखा विश्वकर्मा व उसकी पुत्री कामिनी विश्वकर्मा पर हत्या की नीयत से फायरिंग कर घायल कर दिया था। रेखा का अपने पड़ोसी अनारा देवी के साथ सीढ़ी निर्माण को लेकर जमीन का विवाद था। लोकसभा चुनाव पूर्व रेखा विश्वकर्मा ने सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे विपक्षी ने रोक दिया था। राजस्व विभाग ने माप होने तक सीढ़ी निर्माण का कार्य रोक दिया था। 10 जुलाई को सीढ़ी के पास गलियारे में कचरा इकट्ठा करने पर रेखा का अपने पड़ोसी रवि की नानी अनारा देवी व मां शैला देवी से विवाद हुआ था । मां व नानी से विवाद होने के बाद रवि विश्वकर्मा अपने ननिहाल आया और उसने अंतर्जनपदीय बदमाश राहुल यादव के साथ मिलकर रेखा विश्वकर्मा उसकी बेटी कामिनी विश्वकर्मा को गोली मार कर घायल कर दिया था। असलहा और कारतूस साथी राहुल यादव के पास रख दिया था जिसे 31 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार राहुल यादव के पास से बरामद कर लिया। हत्या के प्रयास में शामिल रवि विश्वकर्मा को पुलिस ने चालान के लिए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed