फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused teacher may face action if caught cheating in Varanasi

Jaunpur News: वाराणसी में नकल करते पकड़े जाने पर आरोपी शिक्षक पर गिर सकती है गाज

Tue, 02 Dec 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused teacher may face action if caught cheating in Varanasi
वाराणसी के ईपीएफओ परीक्षा में रविवार को इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ पकड़े गए जिले के शिक्षक पर विभागीय स्तर पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही वह कक्ष निरीक्षक के हत्थे चढ़ गया था।
विज्ञापन

मड़ियाहूं क्षेत्र के अजोसी गांव निवासी विनोद कुमार यादव वर्तमान में प्राथमिक पाठशाला सुदनीपुर में शिक्षक के पद पर तैनात है। उसकी नियुक्ति वर्ष 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती में हुई थी। उसने लेखपाल की नौकरी छोड़कर शिक्षक का पदभार ग्रहण किया था। चार साल शिक्षक पद की नौकरी करने के बाद वर्ष 2024 में यूपीएससी की परीक्षा में चयन हुआ। शिक्षक पद पर अवैतनिक अवकाश लेकर वह पुणे में ईपीएफओ पद पर कार्यभार ग्रहण किया। छह माह तक नौकरी करने के बाद वह ईपीएफओ की नौकरी छोड़ पुन: शिक्षक पद पर आ गया। वाराणसी में नकल करते पकड़े जाने के इस गंभीर आरोप के बाद उनके शिक्षक पद पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बताया कि मौखिक जानकारी हुई है। वैसे खंड शिक्षा अधिकारी से आख्या मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed