{"_id":"6a231abdeb4cf32d2f0f37a6","slug":"accused-of-usurping-ration-by-using-thumb-impression-fir-lodged-against-ration-dealer-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156480-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अंगूठा लगवाकर राशन हड़पने का आरोप, कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अंगूठा लगवाकर राशन हड़पने का आरोप, कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
शाहगंज। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी कार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं देने और सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में एक कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन की संस्तुति पर कार्रवाई की गई।
आपूर्ति निरीक्षक शिवशंकर ने बताया कि ताखा पूरब गांव निवासी शिवपूजन ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कोटेदार कार्ड धारकों का अंगूठा ई-पॉस मशीन पर लगवा लेता है, लेकिन उन्हें निर्धारित खाद्यान्न नहीं देता।
शिकायत मिलने पर टीम के साथ गांव पहुंचकर जांच की गई। 83 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान वितरण अभिलेखों और उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया। रिपोर्ट में चावल, गेहूं और चीनी के स्टॉक में बड़े पैमाने पर अंतर पाया गया।
विज्ञापन
जांच टीम ने मामले को गंभीर अनियमितता मानते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ताखा पूरब के कोटेदार सियाराम यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामले की जानकारी है। कार्रवाई की जा रही है।