फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of throwing stones at Vande Bharat Express arrested

Jaunpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of throwing stones at Vande Bharat Express arrested
शाहगंज। लखनऊ से वाराणसी जा रही बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले युवक को आरपीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। घटना मंगलवार को तुलसी नगर और बेलवाई स्टेशन के बीच हुई थी। आरपीएफ पुलिस ने बताया कि 24 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तुलसी नगर-बेलवाई के मध्य पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक ने अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार की गश्त के दौरान रेलवे फाटक संख्या 69 के पास आरपीएफ पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम इस्तेखार शाह (32) निवासी दरियापुर, दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के बाद चालान भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर ने बताया कि लोकोपायलट की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विधिक प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed