फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of taking money in the name of getting work done by police, went to jail

पुलिस से काम कराने के नाम पर पैसा लेने का आरोपी गया जेल

Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking money in the name of getting work done by police, went to jail
जौनपुर। पुलिस विभाग में काम कराने के लिए युवक से मोटी रकम वसूलने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया, जहां उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से दलालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के रइया गुलजारगंज गांव निवासी संघर्ष अग्रहरि ने बीते 17 जून को लाइन बाजार थाने में तहरीर दिया था। इसमें बताया है कि मेरा जमीन संबंधि मुकदमा मछलीशहर कोतवाली में दर्ज हुआ था। बाद मुकदमा ट्रांसफर होकर क्राइमब्रांच जौनपुर आ गया। मुकदमे की पैरवी में मै जौनपुर आया तो सिकरारा थाना क्षेत्र के दुगौली गांव के निवासी अमित मिश्रा मिले। उन्होने मुझसे कहा कि बगैर पैसे के काम नहीं होगा। मुझे पैसा दे दो तो मैं तुम्हार काम करवा दूगां। मै उनके बहकावे में आ गया। काम कराने के लिए उन्होंने 70 हजार मांगा था। बीते 12 जून को उन्हे डीएम आवास वाले सड़क पर 45 हजार रूपया दिया। बाकी पैसा काम होने के बाद देने का वादा किया। पैसा देने के बाद भी जब मेरा काम नहीं हुआ। उसके बाद जब अपना पैसा मांगा तो वे पैसा देने में आनाकानी करने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया, जहां उसे कोर्ट जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत
सुजानगंज। क्षेत्र के दीपकपुर में शुक्रवार की शाम करंट से युवक की मौत हो गई। दीपकपुर गांव निवासी रामप्रताप (42) शाम करीब 4 बजे घर के बाहर लगे टीनशेड को व्यवस्थित कर रहे थे। पास से गुजरे तार के कारण अचानक उसमें करंट उतर गया। परिजन आनन-फानन में सुजानगंज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed