फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of locking the married woman out of the house

विवाहिता को घर से निकालकर ताला बंद करने का आरोप

Sat, 03 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of locking the married woman out of the house
खेतासराय। क्षेत्र के मवई गांव में एक विवाहिता को घर से बाहर निकालकर ताला बंद कर खुद रिश्तेदारी में चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर मामले के समाधान का प्रयास कर रही है ।
विज्ञापन

अंजू चौहान पुत्री कल्पनाथ निवासी गंगापुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़ का विवाह पांच वर्ष पूर्व खेतासराय के मवई गांव निवासी अरविंद चौहान के साथ हुआ था। विवाहिता अंजू चौहान का आरोप है कि उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से बाहर निकालकर घर में ताला बंद कर उसके दो मासूम बच्चों एक वर्ष और चार वर्ष को अपने साथ लेकर चले गए है। फिलहाल गांव वाले अंजू को खाना पानी दे रहे है। इस बारे में अंजू के भाई मुसाफिर चौहान ने खेतासराय थाने पर मामले की लिखित सूचना भी दी है। थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला बंद कर रिश्तेदारी में चले गए है। विवाहिता के सुसराली जनों से उसके दो पुत्रों को वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। पारिवारिक विवाद का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed