फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of grabbing factory, case registered against four

Jaunpur News: फैक्टरी हड़पने का आरोप, चार पर केस दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 11:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing factory, case registered against four
शाहगंज। थाना क्षेत्र के ताखा पूरब स्थित एक फैक्टरी पर कब्जा करने, 24.50 लाख रुपये हड़पने और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फैक्ट्री चलाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंदौर (मध्यप्रदेश) के निवासी विनोद पांचाल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 30 दिसंबर 2024 को मोहित इंडस्ट्रीज फैक्टरी परिसर में पंकज जायसवाल (बालाजी इंटरप्राइजेज) से टिन शेड किराए पर लिया था। इसके बाद लोहे की रिंग और सरिया मोड़ने की फैक्टरी शुरू की। फैक्टरी की सभी मशीनें और उपकरण उनके खुद के हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक मार्च 2025 को अंबेडकरनगर निवासी चंद्रकांत गुप्ता उनके संपर्क में आए। आपसी सहमति से साझेदारी में काम शुरू किया गया। कच्चे माल में चंद्रकांत गुप्ता का निवेश था जबकि मशीनें और संचालन की जिम्मेदारी उनकी थी। तैयार माल की बिक्री चंद्रकांत गुप्ता करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद पांचाल ने बताया कि 5 मई को वह इंदौर चले गए। इसके बाद फैक्टरी का पूरा संचालन चंद्रकांत गुप्ता देखने लगे। चंद्रकांत गुप्ता फैक्टरी पर कब्जा कर 24 घंटे फैक्टरी चला रहे हैं और सीसीटीवी का पासवर्ड बदल दिया है। यह भी आरोप लगाया कि चंद्रकांत गुप्ता ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया। वह फैक्टरी को कादीपुर ट्रेडर्स के बृजेश सिंह, आकाश गुप्ता व पप्पू के साथ मिलकर अवैध रूप से चला रहे हैं।
पीड़ित विनोद पांचाल ने कहा कि रकम न मिलने के कारण उनका व्यवसाय ठप हो गया है। उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी और अवैध रूप से फैक्ट्री चलाने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही 24.50 लाख रुपये दिलाने की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चंद्रकांत गुप्ता, बृजेश सिंह, आकाश गुप्ता और पप्पू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed