फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of fraud of five crores, case against 12

Jaunpur News: पांच करोड़ की ठगी का आरोप, 12 पर मुकदमा

Mon, 22 May 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of five crores, case against 12
केराकत। प्रयागराज में हुई पांच करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने 12 लोगों पर ठगी, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ममफोर्डगंज निवासी शुभम त्रिपाठी ने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोइराई बोरिस्ताकला प्रतापपुर के निवासी रविप्रकाश उपाध्याय सिविल लाइन, प्रयागराज में रहते हैं। जान पहचान होने के बाद रवि प्रकाश उनसे नजदीकियां बढ़ाने लगा। घुल मिल जाने के बाद रविप्रकाश उपाध्याय उन्हें अपनी ससुराल जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम भदखिन ले गया। वहां अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय करने के लिए शुभम से धन की मांगा और दोगुना करने का लालच दिया। रवि प्रकाश उपाध्याय और उसके रिश्तेदारों के चंगुल में फंसकर शुभम ने अलग-अलग तिथियों में पांच करोड़ रुपये दे दिया। रवि प्रकाश की पत्नी अंकिता उपाध्याय के नाम से देव एजेंसी थी, उसी के नाम से ज्यादा धन दिया गया। बाद में उन्होंने एजेंसी बंद कर महाकाल ट्रेडर्स के नाम से नया फर्म बना लिया।रविप्रकाश एवं उनके रिश्तेदारों ने उनका धन हड़प लिया और घर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह जौनपुर में सिपाह मोड़ पर एक दिन रविप्रकाश के साले और साली से शुभम त्रिपाठी की मुलाकात हुई, तो उन्होंने अपने रुपये की मांग की। आरोप लगाया कि उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और कट्टा सटाकर सादे स्टांप पर दस्तखत करा लिया।
विज्ञापन

शुभम त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने रविप्रकाश उपाध्याय, गीता देवी व अंकिता उपाध्याय निवासी सिविल लाइन प्रयागराज, हरिवंश मिश्र, मनोज मिश्र, विनोद मिश्र, दिनेश मिश्र निवासी भदखिन थाना मड़ियाहूं, वीशू मिश्र निवासी फूलपुर प्रयागराज, उत्कर्ष द्विवेदी निवासी झूंसी प्रयागराज, गुड्डू तिवारी निवासी वीरापुर प्रतापगढ़ और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि मुकदमे की कापी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed