{"_id":"698a271319991f56dd057408","slug":"accused-of-deleting-name-from-list-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-149307-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सूची से नाम काटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सूची से नाम काटने का लगाया आरोप
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पत्रक देने के लिए प्रमाण एकत्र करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह। कांग
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचा। पत्रक सौंपते हुए आरोप लगाया कि जिले में विभिन्न स्थानों से भाजपा के बूथ कार्यकर्ता जबरन बीएलओ पर दबाव बनाकर जाति विशेष के नाम मतदाता सूची से कटवा रहे हैं। इस तरह की सूचना उनके पास पहुंच रही है।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बन गया है, भाजपा के लोग जो कह रहे हैं वही किया जा रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता समाप्त हो गई है। कहा कि भाजपाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाति विशेष और गैर भाजपाई मतदाताओं के फाॅर्म सात भरवाए जाने का मामला सामने आ रहा है। सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता बीएओ पर गैर भाजपाई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से निकालने का दबाव बना रहे हैं।
डाॅ.प्रमोद सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की कि प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आरिफ खान, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, इरशाद खान, जयप्रकाश मिश्रा, आरिफ सलमानी, होजैफ़ा खान, अधिवक्ता शैलेंद्र यादव रहे।