फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused arrested for raping by blackmailing

ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping by blackmailing
चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोप है कि चारों ब्लैकमेल करके किशोरी के साथ एक माह से दुष्कर्म कर रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी चंदवक गोमती नदी पुल के पास भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने आरोपी सेराज उर्फ लल्ला, कासिम और नसीम निवासी बीरीबारी को दबोच गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया। जबकि अभी नौशाद फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किया गया सेराज उर्फ लल्ला 12 साल पहले बीरीबारी निवासी मनीष कुमार सिंह हत्याकांड का आरोपी भी है। बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद सभी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहे थे। इसी दौरान युवकों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके कारण तीन दिन पहले एक आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed