फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused arrested for cheating of Rs 18 lakh

Jaunpur News: 18 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of Rs 18 lakh
चंदवक। जमीन के बैनामे, सौर ऊर्जा संयंत्र और सरकारी आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से एक व्यक्ति से करीब 18.08 लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब चार माह पहले तरांव निवासी अशोक यादव ने पीड़ित से सरकारी आवास, ऊर्जा संयंत्र और काश्तकारी की जमीन दिलाने के नाम पर 18.08 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो कोई सुविधा उपलब्ध कराई और न ही धनराशि लौटाई। पीड़ित के पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा दिए गए सभी दस्तावेजों को फर्जी, जाली और कूटरचित पाया। इसके बाद थाना चंदवक में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमुवार के पास से अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed