{"_id":"5e5ff5c78ebc3ec4a70a3508","slug":"accused-advocate-gets-bail-in-driving-off-the-accused-jaunpur-news-vns5143013179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को भगाने में आरोपी अधिवक्ता को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी को भगाने में आरोपी अधिवक्ता को मिली जमानत
विज्ञापन
जौनपुर। पेशी पर आए हत्यारोपी को भगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की देर रात दो अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया। एक आरोपी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार करते हुए बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते रहे अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में भारी फोर्स तैनात रही। अधिवक्ता भी कोर्ट परिसर में डटे रहे। उधर, फरार हत्यारोपी का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। पुलिस उसके करीबियों से संपर्क कर संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी रही।
एक दिसंबर 2017 को हुए टेंपो चालक की हत्या में नामजद नेवढ़िया थाने के कसरांव गांव निवासी अनिल गौड़ उर्फ सोनू को मंगलवार को एडीजे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। सुरक्षा में तैनात सिपाही शेषनाथ यादव के मुताबिक पेशी से लौटते समय हत्यारोपी के अधिवक्ता कृष्णमोहन यादव व राजनाथ यादव ने साजिश के तहत अनिल को चाय-पान कराने की बात करते हुए उससे विवाद कर लिया। पुलिस और अधिवक्ता में विवाद का लाभ लेकर हत्यारोपी फरार हो गया। हाथापाई की यह घटना कोर्ट परिसर के सीसी टीवी कैमरे में भी कैद है। मंगलवार की देर रात सिपाही शेषनाथ की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में फरार अनिल गौड़, अधिवक्ता कृष्णमोहन यादव व राजनाथ पर आपराधिक साजिश रचने, मारपीट करने, अपराधी को पुलिस अभिरक्षा से भगाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। नामजद अधिवक्ता कृष्णमोहन को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। विवाद की आशंका को देखते हुए आंबेडकर तिराहा से दीवानी न्यायालय परिसर तक भारी फोर्स तैनात रही। जमानत पर सुनवाई के दौरान भी कोर्ट परिसर अधिवक्ताओं से भरा रहा। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने अंतरिम जमानत मंजूर करते हुए अधिवक्ता को रिहा कर दिया।
फरार अनिल की मां और पत्नी हिरासत में
जौनपुर। पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हुए अनिल गौड़ की तलाश में संभावित ठिकानों पर तलाशी में जुटी है। बुधवार को कठिरांव गांव स्थित उसके आवास पर पुलिस ने दबिश दी। अनिल के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस उसकी मां और पत्नी को थाने ले गई। वहां उनसे घंटों पूछताछ की गई। पुलिस की टीम ने उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचकर भी छानबीन की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार होने के बाद अनिल अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। वहां करीब आधे घंटे तक रुका भी। सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची, तब तक वह जा चुका था। देर शाम तक अनिल का कोई सुराग नहीं मिल सका था। एएसपी सिटी डॉ.अनिल कुमार पांडेय का कहना था कि फरार हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। उसके घरवालों, रिश्तेदारों से संपर्क साधा गया है। जल्द ही अनिल को पकड़ लिया जाएगा।