{"_id":"6a5e718c4bd76115c50c12cb","slug":"accidents-involving-electric-shocks-during-the-rainy-season-will-be-prevented-416-electricity-poles-are-being-secured-with-pvc-covers-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-159374-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बारिश में करंट जैसे हादसों पर लगेगी रोक, बिजली के 416 पोल पीवीसी कवर से किए जा रहे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बारिश में करंट जैसे हादसों पर लगेगी रोक, बिजली के 416 पोल पीवीसी कवर से किए जा रहे सुरक्षित
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश के दौरान बिजली के पोल और खुले जंक्शन बॉक्स में करंट उतरने से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के 416 विद्युत पोलों को पीवीसी पाइप से कवर किया जाएगा, जबकि 444 खुले और जर्जर जंक्शन बॉक्सों की मरम्मत या उन्हें बदलने का काम किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
शहर में बारिश के दौरान बिजली के पोल में करंट उतरने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। करंट की चपेट में आने से कई लोगों और मवेशियों की जान भी जा चुकी है। इन्हीं हादसों को रोकने के उद्देश्य से विभाग ने पोलों को पीवीसी पाइप से ढकने का निर्णय लिया है।
विभाग के अनुसार, सड़क किनारे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगे खंभों पर जमीन से 12 फीट की ऊंचाई तक मोटे पीवीसी पाइप लगाए जा रहे हैं। पाइप को बीच से काटकर पोल पर चढ़ाया जाता है और ऊपर-नीचे लोहे की क्लिप से मजबूती से बांध दिया जाता है। इससे पोल पर करंट उतरने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक अब तक 200 से अधिक विद्युत पोलों को पीवीसी कवर से सुरक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा करीब 150 जंक्शन बॉक्सों की मरम्मत या उनके कवर बदले जा चुके हैं। शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
शहर में सड़क किनारे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के 416 विद्युत पोलों को पीवीसी पाइप से कवर करने तथा 444 जंक्शन बॉक्सों की मरम्मत, बदलाव और कवरिंग का कार्य चल रहा है। करीब 10 लाख रुपये की लागत वाली यह परियोजना एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। मनोज गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत प्रथम