फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   accident,jaunpur news

प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर पांच किमी की दूरी में हुई तीन दुर्घटनायें, चार घायल

Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident,jaunpur news
सिकरारा। प्रयागराज-जौनपुर राज मार्ग पर गुरुवार की भोर में समाधगंज से जमुआ मोड़ के बीच पांच किलोमीटर की दूरी में दो घंटे अंदर तीन सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस को काफी भाग दौड़ करनी पड़ी। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। तीनों घटनाओं में दो लोगों चोटें आई, जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सक के यहां से इलाज करवा कर छोड़ दिया गया। प्रयागराज- जौनपुर मार्ग पर भोर में साढ़े चार बजे समाधगंज बाजार से पहले फुटहवा कुआं के समीप बलिया से इलाहाबाद जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक कासिम (50) घायल हो गए। घटना के समय ट्रेलर का चालक शरद सड़क पर वाहन खड़ा कर खेत में शौच के लिए चला गया था। टायर से गिट्टी निकाल रहे खलासी को हल्की चोट आई। दूसरी घटना इसी रोड के बीबीपुर मोड़ पर पौने छह बजे हुई जहां आगरा से आलू लेकर जौनपुर जा रहा ट्रक बिजली के खंभे से टकरा कर खंभे को तोड़ता हुआ पटरी पर पलट गया। जिससे ट्रक चालक रविकुमार यादव (22) घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली की आपूर्ति बंद थी। इसी रोड पर लगभग छह बजे दिल्ली से जौनपुर होते हुए बनारस जा रही प्राइवेट एसी बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना के दो मिनट पहले जौनपुर की ओर से लाई लाद कर आ रहे एक ट्रक खड़े ट्रक के बगल से निकलते समय असंतुलित होकर उसे छूता हुआ निकला जिससे उस पर लदे लाई के बोरे फट कर सड़क पर गिरने लगे तभी सामने से आ रही बस असंतुलित हो कर ट्रक में पीछे से भिड़ गई। जिससे बस का बाईं ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया चालक को भी हल्की चोट आई। एक साथ तीन - तीन दुर्घटनाओं से स्थानीय पुलिस को भी काफी भाग दौड़ करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed