{"_id":"65d63fcdd24f8f85f5040fc5","slug":"ac-will-be-installed-in-the-wards-of-the-district-hospital-and-commode-in-the-bathroom-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-112438-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिला अस्पताल के वार्डों में लगेगा एसी और बाथरूम में कमोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिला अस्पताल के वार्डों में लगेगा एसी और बाथरूम में कमोड
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय का दो घंटे तक गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पैथोलॉजी पहुंचकर स्वयं की खून की जांच कराई और वार्डों में पहुंचकर मरीजों का हालचाल भी जाना। मरीजों की मांग पर उन्होंने वार्डों में एसी और बाथरूम में कमोड लगाने का निर्देश सीएमओ को दिया।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में अस्पताल प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने चिकित्सालय के इमरजेंसी गेट पर स्थापित आयुष्मान भारत काउंटर का देखा। साथ ही आयुष्मान मित्र से कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की। इमरजेंसी ओपीडी के हाल में लगे पोस्टर को बदलते हुए निर्देशित किया। उन्होंने हाल में बैठे मरीजों से चिकित्सालय में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा।
चिकित्सालय के इमरजेंसी ओपीडी में चिकित्साधिकारी डाॅ. अमरदीप कुमार, फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक एवं स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय ड्यूटी पर उपस्थित मिले।
एक्स-रे यूनिट में रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ. एके पांडेय से मरीजों के बारे में जानकारी ली। पुरुष औषधि वितरण कक्ष में कौशल त्रिपाठी से औषधि के बारे में पूछताछ की। निर्देशित किया कि औषधि वितरण कक्ष में एसी लगवाया जाए। भूतल ओपीडी में सीएमओ को निर्देशित किया कि ओपीडी में टाइल्स, फर्नीचर को बेहतर बनाया जाए। प्रथम तल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज ने बाथरूम में कमोड लगाने की मांग की। उन्होंने सीएमओ को बाथरूम में कमोड व समस्त वार्डों में एसी की व्यवस्था करने को निर्देश दिया।