फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ABVP became the largest organization on the strength of its work

अपने कार्य के बल पर अभाविप बना सबसे बडा संगठन

Fri, 09 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
ABVP became the largest organization on the strength of its work
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संगठन का 73वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई करने के बाद माल्यार्पण और पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में काशी प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष व एलएनडीसी प्रयागराज के प्रो. मनोज तिवारी ने केंद्रीय पुस्तकालय स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पौधरोपण किया। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार पांडेय और जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने अंगवस्त्रम व पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। उधर, टीडी कालेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह. प्राचार्य डॉ. समरबहादुर सिंह और पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अजय दुबे की उपस्थित में पौधरोपण किया गया। डॉ. मनोज तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने कार्यों से विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। विद्यार्थी को सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। जीवन में शिक्षा का महत्व तभी तक है जब तक वो समाज के काम आए। जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने कहा की हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हम परिषद का स्थापना दिवस मना रहे हैं। छात्रों के हित में विद्यार्थी परिषद सदैव तत्पर रहती है। इस मौके पर डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. रामआसरे सिंह, कौतुक उपाध्याय, रवि विश्वकर्मा, सुशील नागर, उत्सव सिंह, प्रखर सिंह, अनुराग, रक्षित प्रताप सिंह, राज यश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed